# करेंट अफेयर्स 09 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today

Current Affairs & GK Today Hindi 09 January 2019



विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने 6 साल तक अध्यक्ष
रहने के बाद इस्तीफा दे दिया। वह
1 फरवरी को पद छोड़ेंगे। इनका कार्यकाल 2022 तक था परंतु
इन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया।




सर्वोच्च न्यायालय ने आलोक वर्मा को CBI के प्रमुख के रूप
मे बहाल कर दिया है। पर वह अभी नीतिगत निर्णय नही ले पाएंगे। इनको अक्टूबर
2018 में छुट्टी पर
भेज दिया गया था।




कुमार राजेन्द्र चन्द्र को  सशस्त्र
सीमा बल (
SSB)
का महानिदेशक बनाया गया है।  यह 1985 बेच के बिहार
केडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में यह
BCAS (Bureau of Civil Aviation
Security)
के भी महानिदेशक हैं। इनका SSB का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा।इनसे पहले
एस एस देसवाल महानिर्देशक थे।




देश के 129 हवाईअड्डों पर
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (
AAI) ने  सिंगल यूज़ वाले प्लास्टिक पर बैन लगा दिया
एवं देश के
16 हवाईअड्डों को
क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (
QCI)  ने प्लास्टिक फ्री
घोषित कर दिया है।




मैसूर की गीता गोपीनाथ को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में मुख्य
अर्थशास्त्री के रूप में शामिल किया गया है। वह मुख्य अर्थशास्त्री बनने वाली
पहली महिला हैं। वह वर्तमान मे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र पढ़ाती हैं।
गीता गोपीनाथ ने मौरी ऑब्सफेल्ड की जगह ली है।




हाल ही में नासा द्वारा एक नए ग्रह की खोज की गई है जिसका नाम HD 21749b है। यह नासा के TESS (Transiting
Explanet Survey Satellite)
उपग्रह द्वारा खोजा गया तीसरा ग्रह है। इससे पहले
TESS
द्वारा खोजे गए ग्रह Pi Mensae b एवं LHS 3844b हैं।HD 21749b की पृथ्वी से दूरी
53 प्रकाश वर्ष के
लगभग है।




भारतीय नौसेना ने पोर्टब्लेयर में नया एयरबेस स्थापित करने की घोषणा की।यह
पोर्टब्लेयर से
100
मील दूर स्थापित किया जाएगा। यह 24 जनवरी  2019 से ऑपरेशनल
होजाएगा। इस नए एयरबेस का नाम
“आईएनएस कुहासा” रखा गया है।  
24 जनवरी को उत्तरी
अंडमान के दिगलीपुर में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा
 द्वारा INS KOHAASA नौसेना में शामिल
किया जाएगा।


कृपया इस जानकारी को शेयर करके दूसरों की मदद करें

Leave a Comment

close