# करेंट अफेयर्स 24 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi



23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दिल्ली के लालकिले में सुभाषचंद्रबोस संग्रहालय का उदघाटन किया। इस संग्रहालय
में नेताजी के जीवन से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी की जाएगी।




वाराणसी में 15वें प्रवासी
भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की वह प्रवासी भारतीयों
को भारत मे तीर्थ यात्रा कराएंगे इसके लिए उन्होंने “प्रवासी तीर्थ दर्शन
योजना” का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सरकार
45
से 65 आयु वर्ग के प्रवासी भारतीयों को भारत के
प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। यह यात्रा
25
दिन की होगी व यात्रियों के यात्रा का सारा
ख़र्च सरकार वहन करेगी।




गुवाहाटी के रेलवे
परिक्षेत्र में आरपीएफ में महिला दस्ते “जॉयमती वाहिनी” की शुरुआत की
गई। इससे रेलवे क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी। इस वाहिनी का नाम
17
वीं सदी की
अहोम रानी के नाम पर “जॉयमती वाहिनी” रखा गया है।




अरुणाचल प्रदेश ने
“पक्के पागा हॉर्नबिल उत्सव
को अपना राजकीय उत्सव घोषित कर दिया। अरुणाचल
प्रदेश में पक्के टाइगर रिजर्व में हॉर्नबिल पक्षी के संरक्षण में वहां के
न्यीशी जनजाति के लोगो की भूमिका को देखते हुए इसे राजकीय उत्सव घोषित किया गया।




भारतीय तेज गेंदबाज
मोहम्मद शमी वनडे मैच में सबसे तेज़
100
विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
यह आंकड़ा उन्होंने
56
वनडे मैच में पूरा किया। उनका 100वां विकेट न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन
गुप्टिल बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था जिन्होंने
59
वे मैच में यह
रिकॉर्ड हासिल किया था।




अमेरिका और इजरायल ने
मिसाइल एरो-
3
नामक रक्षा इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण को अमेरिकी
रक्षा मंत्रालय की मिसाइल रक्षा शाखा के साइंटिस्ट्स एवं इजरायली अंतरिक्ष
उद्योग की टीम ने मिलकर संपन्न किया।




गोआ में दूसरे विश्व
एकीकृत चिकित्सा मंच
2019
का आयोजन किया गया। यह अयोजन 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य
होम्योपैथी चिकित्सा की वैश्विक सहयोग में उन्नति
,
होम्योपैथी उत्पादों का विनिमय करना है। इस
समारोह का उदघाटन आयुष मंत्री  श्रीपाद
येसो नाइक ने किया।




आंध्रप्रदेश
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा में कहा कि वहां पर रहने वाले कापू समुदाय
को
5%
आरक्षण दिया जाएगा। उनके अनुसार सामान्य वर्ग के लिए लागू किए गए 10% आरक्षण में से
5%
आरक्षण अब कापू समुदाय को प्रदान किया जाएगा।



भारतीय जिम्नास्ट दीपा
करमाकर की आत्मकथा का मुम्बई में विमोचन किया गया। इस आत्मकथा का नाम “द
स्माल वंडर” है। इस बुक का विमोचन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा मुम्बई
में किया गया।




भारतीय नौसेना
द्वारा 
26/11
की घटना के बाद सबसे बड़े दो दिवसीय युद्ध
अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस युद्ध अभ्यास को “सी विजिल” नाम
दिया गया है। यह युद्ध अभ्यास देश के सभी
13
समुद्रतटीय राज्यो की 7516 किलोमीटर लंबी
समुद्री सीमा
 
के निकट यह युद्ध अभ्यास कर रही है।

Current Affairs 24 January
2019 in Hindi

Leave a Comment

close