# करेंट अफेयर्स 05 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।  सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ
द्वारा
1933 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पहला कैंसर दिवस मनाया
गया था। इस वर्ष का विषय- “
I Am
and I Wll” है।

नई दिल्ली में आपदा
जोखिम प्रबंधन के ऊपर इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (
IORA) की बैठक हुई। IORA एक अंतर सरकारी संगठन है। इस संगठन में 22 सदस्य व 9 संवाद साझीदार
हैं। इस बैठक का उद्देश्य
IORA के देशो में आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाना है।

प्रयागराज में हो रहे
कुम्भ में संचार राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री श्री
मनोज सिन्हा
 द्वारा कुम्भ मेले 2019 पर स्मारक डाक टिकट एवं प्रथम दिवस आवरण के विमोचन किया। कुम्भ मेले 2019 का डाक टिकट 5 रुपये के मूल्य का जारी किया गया है। कुम्भ
पर पहली बार डाक टिकट जारी किए गए हैं।

मणिपुर राज्य के
प्रसिद्ध फिल्मकार अरिबम श्याम शर्मा ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में
अपना पद्मश्री पुरस्कार वापिस कर दिया है। यह पुरस्कार उन्हें
2006 में दिया गया था। 8 जनवरी को नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में
पारित हुआ था।

15वें जापान हब्बा कार्यक्रम का आयोजन बंगलुरू में भारतीय
विज्ञान संस्थान के जे.एन. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम
में जापानी महिलाओं ने भारतीय परिधानों को पहनकर हिस्सा लिया एवं भरतनाट्यम
नृत्य की प्रस्तुति दी। जापान हब्बा कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और जापान की
संस्कृति के आदान प्रदान को बढ़ावा देना है।

पंजाब रॉयल्स को हराकर
हरियाणा हैमर्स ने चौथे प्रो रेसलिंग लीग का खिताब जीत लिया। हरियाणा हैमर्स ने
पहली बार ये खिताब अपने नाम किया है। पुरस्कार राशि मे हरियाणा हैमर्स को
1.9 करोड़ रुपए
मिले हैं एवं रनरअप पंजाब टीम को
1.1 करोड़ रुपये मिले हैं।

असम के गुवाहाटी में 2वें
आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह शिखर सम्मेलन
3 फरवरी से 7 फरवरी तक
चलेगा। इस बार के शिखर सम्मेलन का विषय -“
Connectivity is the pathway to shared prosperity” है। इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय और
असम सरकार के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

बहरोज बुचानी को
ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार
उनकी पुस्तक “नो फ्रेंड बट द माउंटेंस” के लिए दिया गया। यह पूरी
पुस्तक उन्होंने मोबाइल पर लिखी है। उन्हें पुरस्कार के रूप में
72,390 डॉलर की राशि प्राप्त हुई है। उन्हें इस पुस्तक के लिए “द विक्टोरियन
प्राइज़ फ़ॉर लिटरेचर” एवं “प्राइज फ़ॉर नॉन फिक्शन” दो शीर्ष
पुरस्कार मिले है।

भारत मे नेपाल के
राजदूत के रूप में नेपाल के पूर्व कानून मंत्री नीलाम्बर आचार्य की नियुक्ति की
गई है। एक साल पहले दीप कुमार उपाध्याय द्वारा इस्तीफा देने के बाद से यह पद
खाली था।

भारत- मोनाको बिजनेस
फोरम का आयोजन नई दिल्ली में
4 फरवरी को किया गया। इस आयोजन का उद्वघाटन
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री
, सुरेश प्रभु
द्वारा किया गया। वर्ष
2017-18 में भारत और मोनाको देश के बीच 3.01 मिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ था।

 Current Affairs 05 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam

  पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स पढ़ें – Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

close