# करेंट अफेयर्स 08 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

एक्सिस बैंक और
सिंडिकेट बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मानदण्डों के उल्लंघन के कारण
जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक द्वारा सिंडिकेट बैंक पर
1 करोड़ रुपये एवं एक्सिस बैंक पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक्सिस
बैंक पर यह जुर्माना जाली नोटों का पता लगाने वाली मशीनों की स्थापना पर दिशा
निर्देशों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। सिंडिकेट बैंक पर जुर्माना जोखिम
प्रबंधन प्रणाली के बारे मे निर्देशों के पालन का उल्लंघन करने एवं धोखाधड़ी के
लिए लगाया गया है।

ओडिसा में सड़क परिवहन
मंत्री नितिन गडकरी द्वारा तीन राजमार्गो के निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी
गई। इन राजमार्गों का निर्माण
2,345 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इन राजमार्गों के निर्माण से ओडिसा
राज्य के बाकी हिस्सों  के साथ खनिज के
समृद्ध जिले ढेंकनाल एवं अंगुल जिलो के आपस मे जुड़ाव में बहुत सुधार होने की आशा
है। इन तीनो राजमार्गों की कुल लम्बाई
132 किमी होगी।

भारत एवं जर्मनी देशो
के मध्य अपशिष्ट प्रबन्धन एवं पेयजल प्रबन्धन के विषय पर एक समझौते पर हस्ताक्षर
किए गए। इसके तहत जर्मनी और भारत देश आपस मे समुद्री कूड़े
, पेयजल प्रबन्धन, जल गुणवत्ता प्रबंधन एवं ऊर्जा से जुड़ी समस्याओं के
समाधान एवं कमी के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

नाटो (North
Atlantic Treaty Organisation- NATO) का 30वां सदस्य देश मेसेडोनिया को बनाया गया है।
नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के
29 देशों का एक समूह है। जिसमे 6 फरवरी को उत्तरी मेसेडोनिया को सम्मिलित किया गया है।

मुम्बई में केंद्रीय
वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने “इंडिया साइज” नामक परियोजना प्रारम्भ
की। इस परियोजना द्वारा यूरोप
, अमेरिका,
ब्रिटेन आदि देशों की तर्ज पर भारत मे भी
कपड़ो के नाप लोगो के कद-काठी के हिसाब से उपलब्ध होंगे। यह इस प्रकार की भारत
में पहली परियोजना होगीं।

गृह मंत्रालय द्वारा
जम्मूकश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया। यह
संगठन कश्मीर में स्वतंत्रता के नाम पर बहुत सी आतंकवादी घटनाओं में लिप्त रहा
है।
1990 में
तहरीक-उल-मुजाहिदीन अस्तित्व में आया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी द्वारा चलाई गई “जन आरोग्य योजना” के लाभ लोगो तक पहुंचाने के
लिए सरकार द्वारा
PMJAY नाम से प्ले
स्टोर पर एप्प लांच किया गया है। इस योजना का प्रारम्भ
2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया
गया था।

यूनाइटेड किंगडम(यूके)
में एसबीआई प्रमुख संजीव चड्डा को
“फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ द लंदन
के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें
द्विपक्षीय सम्बन्धों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान के लिए
दिया गया है।

2वें एशिया एलपीजी शिखर
सम्मेलन
2019 का उद्धघाटन
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
इस एलपीजी शिखर सम्मेलन का विषय- 
एलपीजी- जीवन के लिए ऊर्जारखा गया है।

रणजी ट्रॉफी 2019
का खिताब विदर्भ ने सौराष्ट्र को 78 रन से फाइनल में हराकर जीता। विदर्भ दूसरी
बार यह खिताब जीतने वाली टीम बनी। रणजी ट्रॉफी भारत मे घरेलू टीमो के बीच आयोजित
होने वाली एक क्रिकेट प्रतियोगिता है।

 Current Affairs 08 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam

  पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स पढ़ें – Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

close