# करेंट अफेयर्स 18 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

Current Affairs & GK Today Hindi 18 January 2019

लंदन में विश्व का पहला मानवाधिकार को समर्पित चैनल प्रारंभ किया गया है। यह चैनल इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ ह्यूमन राइट्स (IOHR) द्वारा आरम्भ किया गया है।

वर्तमान में इस चैंनल पर अंग्रेजी में कार्यक्रम दिखाय जाएंगे किन्तु आगे चलकर रूसीतुर्की,फ़ारसी आदि भाषा मे भी कार्यक्रम आरम्भ किए जाएंगे। चैंनल का ब्रॉडकास्ट netgem.tvप्लेटफार्म पर किया जाएगा।
वैश्विक संगठन टाइम्स हायर एजुकेशन के द्वारा जारी इमर्जिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में भारत के शीर्ष संस्थानों में” इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस” को पहला स्थान मिला है। और ओवरआल में इसे 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। 
 
दूसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे और ओवरऑल में यह 27वें स्थान पर है। इस सूची में चीन की शिंगुआ यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर रही है। सूची के शीर्ष 5 में से 4 संस्थान चीन के ही हैं। इस सूची में भारत के 49 संस्थानों को शामिल किया गया है एवं 25 संस्थान ने टॉप 200में जगह बनाई है।
 
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने यह रैंकिंग उच्च शिक्षा पर विश्लेषण और डेटा एकत्रित करके तैयार की है। THE  हर साल शिक्षा के क्षेत्र में अलग -अलग  स्तर पर रैंकिंग जारी करता रहता है।
चीन ने चाँद पर कपास उगाने में कामयाबी हासिल कर ली है। चीन ने 3 जनवरी को चाँद के पिछले हिस्से पर अपना अंतरिक्षयान चांगी-4 उतारा था।
 
यह अंकुर एक डिब्बे के अंदर पनपा है जिससे अंदर पानी और हवा की व्यवस्था थी।इसके अलावा आलू और सरसों के बीज भी भेजे गए थे।
 
अब आलू और सरसों के बीज के अंकुरित होने का इंतजार है। इससे यह फायदा होगा कि अंतरिक्षयात्री अपने लिए खाना उगाने में सक्षम होंगे।
17 जनवरी को एशिया के सबसे बड़े “इंडिया रबर एक्सपो 2019″ के 10वें संस्करण का आयोजन किया गया। यह आयोजन 17 से 19 जनवरी तक चलेगा।
 
इस एक्सपो में अमेरिकाचीनजापान,कोरिया आदि देशों की कुल 300  कम्पनियाँ शामिल होंगी। इसका उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई के बॉम्बे एग्ज़ीबिशन सेंटर में किया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय रबर उद्योग संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
सरकार द्वारा 2015 से 2018 तक के ग़ांधी शांति पुरस्कार के नाम की घोषणा की। 2015का पुरस्कार कन्याकुमारी के विवेकानंद केन्द्र को मिला।
 
2016 का पुरस्कार अक्षय पात्र फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल को संयुक्त रूप से दिया गया। 2017 का पुरस्कार एकई अभियान ट्रस्ट और 2018 का पुरस्कार WHO  के सद्भावना दूत योहेई ससाकावा को उनके द्वारा किये गए कुष्टरोग उन्मूलन के लिए दिया गया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रयागराज में कुम्भ मेले में स्थित परमार्थ निकेतन में “गांधी पुनरुथान शिखर सम्मेलन” का उदघाटन किया गया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर उपलक्ष्य में किया गया।
पश्चिम बंगाल के सत्यरूप सिद्धान्त ने माउंट सिडेल को फतह करके सात पर्वत शिखरों व सात ज्वालामुखी पर्वतों को फतह करने वाले पहले व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया।
 
इस उपलब्धि को सत्यरूप ने बहुत कम उम्र 35 साल 9 महीने में हासिल कर लिया है। सत्यरूप ने भारतीय समयानुसार प्रात:6.28 बजे –40° सेल्सियस तापमान में 7वे ज्वालामुखी पर्वत माउंट सिडेल को फतह किया।
 
माउंट सिडेल की ऊंचाई 4285 मीटर के लगभग है। यह रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया के डेनियल बुल (36 साल 157 दिन) के नाम था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को अमेरिका की मैगजीन फॉरेन पॉलिसी ने टॉप-100 ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल किया है। मैगजीन अनुसार उनको भारत मे स्मार्टफोन इंटरनेट क्रांति को बढ़ाबा देने का श्रेय दिया गया है।
त्रिपुरा में 1000 करोड़ की सतत कैचमेंट वन प्रबन्धन परियोजना (SCATFORM) का शुभारंभ मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा किया गया।
 
इस परियोजना को जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) की मदद से लांच किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य वन क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना व मृदा अपरदन की समस्या को दूर करना है। इस परियोजना से वनक्षेत्र के पास रहने वाले लोगो को रोजगार की प्राप्ति होगी।
गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “वाइब्रेट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो” का शुभारंभ किया गया। यह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 9वां संस्करण है। यह संस्करण17 से 20 जनवरी तक आयोजित किया गया है।
उत्तरप्रदेश राज्यपाल राम नाईक ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ” संरक्षण क्षमता महोत्सव2019″ का शुभारंभ किया। यह महोत्सव 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
 
इस महोत्सव का विषय है- “ईधन संरक्षण की जिम्मेदारीजन गण की भागीदारी”। इस महोत्सव का आयोजन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ द्वारा किया जा रहा है।
 
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण और गैसों के व्यर्थ प्रयोग को रोकने के लिए जागरूक करना है।
फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र के G-77 समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस समूह में137 देश शामिल हैं। फिलिस्तीन से पहले मिस्र इस समूह का अध्यक्ष था। सितम्बर 2018 में फिलिस्तीन को समूह का 2019 का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया था।
Current Affairs & GKtoday Hindi 18 January 2019 For All Sarkari Exam in India
 

Leave a Comment

close