# करेंट अफेयर्स 25 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विपक्षी नेता जुआन गुएडो को दक्षिण अमेरिकी देश के
‘‘अंतरिम राष्ट्रपति’’ के रूप में मान्यता देने के कारण वेनेजुएला के राष्ट्रपति
निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ अपने सारे राजनयिक सम्बन्ध खत्म करने की घोषणा
की। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को देश छोड़ने के लिए वेनेजुएला राष्ट्रपति द्वारा
72 घण्टे की अवधि प्रदान की गई है।

गुजराती नाटककार एवं
कवि सितांशु यशचन्द्र को
27वां
“सरस्वती सम्मान” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी कविता की
पुस्तक “वखार” के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान में उन्हें
15 लाख इनाम राशि, एक ताम्र पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली
की अस्वस्थता के कारण  रेल मंत्री पीयूष
गोयल को अंतरिम वित्तमंत्री बनाया गया है। अरुण जेटली के स्वस्थ होने तक पीयूष
गोयल ही वित्तमंत्रालय का प्रभार सम्भालेंगे।

आईआईटी रोपड की टीम ने
मिलकर दृष्टिहीन लोगों की मदद के लिए “रोशनी” नामक एप्पलीकेशन लांच
की। इसके द्वारा दृष्टिहीन लोग नए व पुराने नोटों की पहचान कर पाएंगे। जब फोन के
कैमरे पर नोट की फ़ोटो को फोकस किया जाएगा तो पता चल जाएगा कि नोट कितने रुपये का
है। इस एप्प को एंड्रॉयड के टॉक बैक द्वारा चलाया जाएगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
की रिपोर्ट अनुसार एक्सेंचर को पहली मूल्यवान कम्पनी माना गया है। आईबीएम को
दूसरी सबसे मूल्यवान कम्पनी माना गया है। इस रिपोर्ट अनुसार भारत टीसीएस को भारत
की तीसरी मूल्यवान कम्पनी माना गया है।

सुभाष चंद्र बोस आपदा
प्रबंधन पुरस्कार के लिए गाजियाबाद की एनडीआरएफ की
8वीं बटालियन को उसके कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान
किया जाएगा। इसके लिए बटालियन को
51 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस बटालियन की स्थापना 2006 में की गई थी।

जम्मू कश्मीर के लांस
नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया
जाएगा।
23 नवम्बर 2018 को वह एक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।
वह यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले कश्मीरी व्यक्ति होंगें।

यस बैंक के एमडी और
सीईओ के लिए रवनीत सिंह गिल को नियुक्त किया गया है। रवनीत
1 मार्च से अपना पदभार संभालेंगे। इससे पूर्व
वह ड्यूश बैंक ऑफ इंडिया
 के सीईओ थे।
उनसे पूर्व यस बैंक के सीईओ राणा कपूर थे।

चीन की सेना पर नज़र
रखने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा हिंदमहासागर पर तीसरे एयरबेस का उदघाटन किया
गया। इस एयरबेस को अंडमान निकोबार द्वीप पर खोला गया है। इस बेस से मलक्का
जलसन्धि से होकर हिंदमहासागर में आने वाले चीन के पनडुब्बी और जहाजों पर नज़र रखी
जाएगी। इस बेस की दूरी पोर्टब्लेयर से
300किमी उत्तर में है।

Current Affairs 25 January 2019 in Hindi

Leave a Comment

close