तमिलनाडु के डी गुकेश
भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर बन गए हैं एवं वह दुनिया के दूसरे नम्बर
के ग्रैंडमास्टर बने है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड तमिलनाडु के ही आर प्रागनन्दा के
नाम था पर अब गुकेश ने उनका रिकॉर्ड तोड़ कर यह अपने नाम कर लिया। गुकेश की उम्र 12 साल 7 महीने है। दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का खिताब
यूक्रेन के सर्गेई कार्जाकिन के नाम दर्ज है।
भारत और म्यांमार के
बीच IMBEX 2018-19 सैन्य अभ्यास
प्रारम्भ हुआ। यह अभ्यास हरियाणा के चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में शुरू किया
गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनो देशो की सेनाओं को संयुक्त राष्ट्र शांति
मिशन के लिए प्रशिक्षण देना व संयुक्त राष्ट्र मिशन में कार्य करने के लिए अवसर
देना है। यह भारत-म्यांमार के बीच होने वाला दूसरा अभ्यास है।
चीनी वकील ‘यू वेन्शेंग‘ को फ्रेंको-जर्मन मानवाधिकार पुरस्कार दिया गया। इनको यह
पुरस्कार इनके मानवाधिकार संरक्षण के लिए किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया गया
है। ‘यू वेन्शेंग‘ अभी हिरासत में बंद है। उन पर सरकार के खिलाफ
मुकदमा करने के जुर्म में हिरासत में लिया गया है। उनकी पत्नी ने यह पुरस्कार
ग्रहण किया है।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री
कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के लिए “किसान ऋण मुक्ति योजना”
प्रारंभ की। इसमें 50 लाख से
ज्यादा किसानों का 50 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया जाएगा। योजना के
अनुसार 22 फरवरी से किसानों के
खाते में कर्जमाफी के रूपय डाले जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
परिषद (ICC ) ने मनु साहनी
को सीईओ नियुक्त किया है। वह डेविड रिचर्डसन की जगह लेंगे। साहनी इससे पहले
सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधन निदेशक थे। साहनी जुलाई से अपना पद ग्रहण करेंगे।
जल संसाधन और नदी विकास
मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 9वें “अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन” का
आयोजन किया गया।यह आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी तक किया गया है। इस सम्मेलन में
आधुनिक कृषि में सूक्ष्म सिंचाई के विभन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा की
जाएगी। इस सम्मेलन का विषय – “आधुनिक खेती में सूक्ष्म सिंचाई” रखा गया है।
विधायक सीपी जोशी को
राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। जोशी 2009 से 2013 तक केंद्रीय
सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं पंचायती राजमंत्री रह चुके हैं। नाथद्वारा से सीपी
जोशी 4 बार विधायक बन चुके हैं।
हैदराबाद के G.M.C
बालयोगी स्टेडियम में पहली “राष्ट्रीय
खेल मीट 2019″ का आयोजन किया
गया। यह मीट एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के छात्रों के लिए रखी गई है।
मोहम्मद अली कमर को
महिला मुक्केबाज टीम का कोच बनाया गया है। अली ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को
मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। अली शिव सिंह की जगह लेंगे।
प्रधानमंत्री ने केरल
में NH-66 पर 13किमी लम्बे व 2 लेन वाले कोल्लाम बाइपास को देश को समर्पित किया। इस
बाईपास की कुल लागत 352 करोड़ रुपये है।
इस बाईपास द्वारा अलापूजा और तिरुवनंतपुरम के बीच की दूरी कम हो जाएगी एवं
वाहनों की भीड़भाड़ भी कम हो जाएगी।
Current
Affairs & GK Today 17 January 2019 in Hindi