# करेंट अफेयर्स 01 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

NCC महानिदेशक के रूप में
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा की नियुक्ति की गई है। वह दिसंबर
1980 में मद्रास रेजिमेंट में नियुक्त हुए थे एवं
वह राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी
, खड़कवासला और
भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र रह चुके हैं। जनवरी
2018 में उनको उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अति
विशिष्ट सेवा पदक
 प्रदान किया
गया है।

पश्चिमी रेलवे ने
मुम्बई के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बलों (आरपीएफ) कर्मियों को बैटरी से
स्वतः चलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन
सेगवेप्रदान किए
हैं। इनके द्वारा सुरक्षा कर्मी लम्बे प्लेटफॉर्म एवं रेलवेस्टेशन के हर क्षेत्र
पर नजर रखने में सहायता प्रदान करेंगे।

इराक में शिया समुदाय
के पवित्र स्थल नजफ़ शहर में एयर इंडिया अपनी विमान सेवा
14 फरवरी से प्रारम्भ करेगा। एयर इंडिया 25 साल बाद नजफ़ में अपनी विमान सेवा शुरू
करेगा। नजफ़ शहर बगदाद से
160किमी दूर स्थित
है। एयर इंडिया की
 ए-320 एयरबस नजफ़ के लिए उड़ान भरेगी।

संयुक्त अरब अमीरात और
सऊदी अरब ने मिलकर एक नई डिजिटल कर्रेंसी “अबेर” लॉन्च की है। इस
मुद्रा द्वारा दोनो देशों के बीच वित्तीय विनिमय का एक और साधन उपलब्ध हो जाएगा।
यह ब्लॉकचेन पर आधारित कर्रेंसी है। यह मुद्रा केंद्रीय बैंको एवं अन्य बैंको के
बीच डिस्ट्रिब्यूटेड डेटा के उपयोग पर निर्भर है।

पुनीत गोयनका को
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कौंसिल ऑफ़ इंडिया (
BARC इंडिया) का चैयरमैन नियुक्त किया गया है। वर्तमान में गोयनका जी एंटरटेनमेंट
इंटरप्राइजेज के सीईओ और एमडी हैं। पुनीत पहले भी
BARC के संस्थापक चैयरमैन के रूप में कार्य कर चुके हैं। BARC
एक संयुक्त उद्योग कम्पनी है इस कम्पनी की
स्थापना
2010 में हुई थी।

जेल डिजाइन पर पहले
राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में किया गया। यह
सम्मेलन
29 जनवरी को शुरू
किया गया। यह सम्मेलन दोदिवसीय था। इस सम्मेलन का उद्देश्य जेल विभाग के
अधिकारियों
, पुलिस
अधिकारियों एवं वास्तुकारों को एक मंच प्रदान करना था। इसमे जेल के विभिन्न
डिजाइन
, निर्माणसुरक्षा आदि
बातों पर विचार विमर्श किया गया।

संगीत समारोह सुर जहान
का आयोजन गोआ में किया जाएगा। यह आयोजन
6 फरवरी से 8 फरवरी तक
आयोजित किया जाएगा। सुर जहान को पहले सूफी सूत्र के रूप में भी जाना जाता है।

सुपरबग नामक
एन्टीबायोटिक प्रतिरोधी जीन (
ARG) अब आर्कटिक में फैल चुका है। यह जीन 10 वर्ष पहले भारत मे सबसे पहले पाया गया था। इस जीन पर कोई
भी एंटीबायोटिक दवाई असर नही करती है। यह जीन सबसे पहले नई दिल्ली में एनडीएम-
नाम से पाया गया था। तबसे अब तक यह 100 से अधिक देशों में मिल चुका है।

राष्ट्रीय संग्रहालय
संस्थान (
NMI) के नए परिसर का
उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा नोएडा में
किया गया। यह संस्थान नोएडा के सेक्टर
62 में बना हुआ है। यह संस्थान 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इससे छात्र कला इतिहास संरक्षण एवं
संग्रहालय विज्ञान में एमए कर सकेंगे।

केंद्रीय वित्त,
कोयला एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को बिजली
समाधान के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए
4वां कारनॉट पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें 30 जनवरी को पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की टीम द्वारा यह
पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होने पुरस्कार राशि
25000 डॉलर को
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को दान कर दिए हैं।

Friends, this is a very popular educational website in Maru-Gujarat.com. We Published daily educational newsNew jobs, CCC, Results, Call Letters, Jobs in Gujarat, Bank jobs in GujaratBank Jobs in IndiaGKGK GujaratCurrent Affairs, Daily Current Affairs, Latest Study Materials Useful Application in our site. Thanks for Visit.

JOIN TELEGRAM ☞ CLICK HERE

3 thoughts on “# करेंट अफेयर्स 01 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi”

Leave a Comment

close